< Back
इंदौर
बागेश्वर सरकार से मिलने की जिद में महिला ने काटी हाथ की नस, हालत गंभीर
इंदौर

बागेश्वर सरकार से मिलने की जिद में महिला ने काटी हाथ की नस, हालत गंभीर

स्वदेश डेस्क
|
1 May 2024 1:08 PM IST

इंदौर। शहर के हीरा नगर क्षेत्र में स्थित कनकेश्वरी धाम में बागेश्वर सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा चल रही है। बीती रात बागेश्वर सरकार से मिलने की जिद में में एक महिला ने हाथ की नस काट ली। उसे तुरंत पंडाल में खड़ी एम्बुलेंस से एमवाय अस्पताल भेजा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा नाम की महिला मंगलवार शाम कथा स्थल पर पहुंची थी। रात करीब 8 बजे कथा समाप्त होने पर वह बागेश्वर महाराज से मिलने की जिद करने लगी। यहां सिक्योरिटी और महाराज के सेवादारों ने उसे रोका तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर बार महिला ने अपनी हाथ की नस काट ली। महिला को तत्काल कनकेश्वरी संस्था की एंबुलेस से एमवाय भेजा गया। घटना के बाद महिला बेसुध हो गई। उसे उपचार के लिये भर्ती कराया गया है।

Related Tags :
Similar Posts