< Back
इंदौर
इंदौर BRTS हटेगा - सीएम यादव ने की घोषणा, अदालत में सरकार रखेगी पक्ष

इंदौर BRTS हटेगा - सीएम यादव ने की घोषणा

इंदौर

MP News: इंदौर BRTS हटेगा - सीएम यादव ने की घोषणा, अदालत में सरकार रखेगी पक्ष

Gurjeet Kaur
|
21 Nov 2024 2:52 PM IST

Indore BRTS : मध्यप्रदेश। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, इंदौर BRTS हटेगा। अदालत में सरकार की ओर से पक्ष रखा जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, जनप्रतिनिधियों की मांग पर यह फैसला लिया जा रहा है। जनता को काफी परेशानी हो रही है ऐसी भी जानकारी मिली है इसलिए सरकार अदालत के सामने अपना पक्ष रखेगी।

इंदौर में एबी रोड पर बने बीआरटीएस को हटाए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को की है। मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम यादव ने कहा कि, "इंदौर का बीआरटीएस हटेगा..जनता को हो रही परेशानी और जनप्रतिनिधियों की माँग पर हम यह निर्णय लेने जा रहे है...न्यायालय में भी सरकार की और से इस संबंध में हम पक्ष रखेंगे।"

बता दें कि, इंदौर में बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (BRTS) को लेकर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में जनहित याचिकाएं लगी है। इसके पहले मध्यप्रदेश सरकार ने राजधानी भोपाल से बीआरटीएस को हटाया था। अब इंदौर में भी बीआरटीएस को हटाए जाने पर सहमति बन गई है। अदालत में सरकार की ओर से पक्ष रखा जाएगा।

राजीव गांधी चौराहे से निरंजनपुर चौराहे तक 11.5 किलोमीटर लंबी बीआरटीएस लेन को हटाने की तैयारी है। इसे भी ठीक उसी तरह हटाया जाएगा जैसे भोपाल में बीआरटीएस को हटाया गया था। साल की शुरुआत में कई चरणों में बीआरटीएस कॉरिडोर को भोपाल से हटाया गया था। उल्लेखनीय है कि, कॉरिडोर के कारण सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या की रिपोर्ट यातायात की समस्या के कारण यह निर्णय लिया गया है।

Similar Posts