< Back
इंदौर
इंदौर के एमवाय अस्पताल में डॉक्टरों से मारपीट, 5 लोग घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Indore MY Hospital

इंदौर

Indore MY Hospital: इंदौर के एमवाय अस्पताल में डॉक्टरों से मारपीट, 5 लोग घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Gurjeet Kaur
|
13 Nov 2024 12:41 PM IST

Indore MY Hospital : मध्यप्रदेश। इंदौर के एमवाय अस्पताल में डॉक्टर्स से मारपीट का मामला सामने आया है। बच्चे के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने डॉक्टर्स और अस्पताल के स्टाफ के साथ मारपीट की है। जानकारी के अनुसार तीन डॉक्टर समेत दो गार्ड घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात हॉस्पिटल में हंगामा हुआ था। पुलिस द्वारा अटेंडर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जूनियर डॉक्टर्स ने मारपीट के खिलाफ देर रात विरोध भी किया था। स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए पुलिस सुबह तक अस्पताल में ही मौजूद थी।

डॉक्टर ने बताया कि, शिशु विभाग में बच्चे के स्वास्थ को लेकर परिजन हंगामा करने लगे थे। महिलाओं और पुरुषों ने अटेंडर समेत डॉक्टर को पीटा। कार्यालय में रखे कागज फेंक दिए। इसके बाद जूनियर डॉक्टर्स इकठ्ठा हुए तो उनसे भी मारपीट की गई।

मारपीट के अलावा बच्चे के परिजनों ने डॉक्टर्स के साथ गाली गलौच भी की। स्थिति को गंभीर समझते हुए पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

Similar Posts