< Back
इंदौर
Indore News: बड़ी खबर! इंदौर में 35 मुस्लिमों की घर वापसी, हिंदू धर्म अपना कर विधिवत किया पूजन
indore
इंदौर

Indore News: बड़ी खबर! इंदौर में 35 मुस्लिमों की घर वापसी, हिंदू धर्म अपना कर विधिवत किया पूजन

Anurag Dubey
|
28 Jun 2024 5:28 PM IST

Indore News: जितने भी लोगों ने यहां धर्मपरिवर्तन किया है उन सभी लोगों को मीडिया से छुपा कर रखा गया है। वहीं स्थानीय प्रशासन ने इस मामले पर सीधे तौर पर किसी भी जानकारी से इंकार दिया है।

Indore News: इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी से इंदौर से धर्मपरिवर्तन का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां कथित करीब 35 मुसलमानों ने अपने धर्मपरिवर्तन कर हिंदू धर्म को अपना लिया है। वहीं विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने इस मामले पर कहा है कि करीब 35 से अधिक मुस्लिम परिवार के लोगों ने घर वापसी की है।

जानकारी के मुताबिक जितने भी लोगों ने यहां धर्मपरिवर्तन किया है उन सभी लोगों को मीडिया से छुपा कर रखा गया है। वहीं स्थानीय प्रशासन ने इस मामले पर सीधे तौर पर किसी भी जानकारी से इंकार दिया है। हालांकि धर्म परिवर्तन नियम के मुताबिक,मप्र धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक यह कहता है कि जो भी व्यक्ति धर्म परिवर्तन करना चाहता है उसे 60 दिन पहले सूचना देना जरूरी है।

वहीं एक महिला ने जानकारी देकर कहा कि हम मंदिर-मस्जिद जाते हैं। कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया। विहिप का दावा है कि धर्म परिवर्तन करने वाले सभी लोगों के कलेक्टोरेट में शपथ पत्र दिए हैं। जबकि प्रशासन का कहना है कि हमारे पास धर्म परिवर्तन और इस संबंध में होने वाले आयोजन की कोई सूचना नहीं है। मप्र धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक यह कहता है कि जो भी व्यक्ति धर्म परिवर्तन करना चाहता है उसे 60 दिन पहले सूचना देना जरूरी है।

Similar Posts