< Back
ग्वालियर
वृन्दावन कोरी उपचुनावों में डबरा विधानसभा से हो सकते है कांग्रेस का चेहरा !
ग्वालियर

वृन्दावन कोरी उपचुनावों में डबरा विधानसभा से हो सकते है कांग्रेस का चेहरा !

स्वदेश डेस्क
|
13 Jun 2020 7:58 PM IST

ग्वालियर। प्रदेश में हुए सियासी फेरबदल के बाद रिक्त हुई 24 विधानसभा सीटों पर जल्द ही चुनाव होने है। उपचुनावों की आहट के साथ प्रदेश में राजनितिक हलचल बढ़ी हुई नजर आ रहीं है। वहीँ कांग्रेस से 24 विधायकों के पार्टी छोड़ने से उनकी सीटों पर नए उम्मीदवारों की तलाश कांग्रेस पार्टी में की जा रही है।

ग्वालियर की डबरा विधानसभा सीट जोकि पूर्व मंत्री इमरती देवी के इस्तीफे एवं भाजपा में शामिल होने से खाली हुई है। उस पर कांग्रेस की ओर से उपचुनाव में वृन्दावन कोरी भाजपा प्रत्याशी को टक्कर देते नजर आ सकते है। वृन्दावन डबरा क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय नेता है। वह इमरती देवी के समय से ही विधायक बनने की आस लगाए हुए है जोकि अब पूरी हो सकती है। पूर्व मंत्री के भाजपा में शामिल होने से उनके विधायक बनने की राह अब आसान नजर आ रही है।

बताया जा रहा है की वृंदावन कोरी को हाईकमान से भी उपचुनाव लड़ने के संकेत मिल चुके हैं। जिसके चलते उन्होंने क्षेत्र में अपने जनसंपर्क अभियान की गति को बढ़ा दिया है। बता दें की वृंदावन कोरी एक मिलनसार व्यक्तित्व वाले इंसान माने जाते हैं। उनके सरल स्वाभाव के कारण पार्टी के अंदर भी कोई विरोध नहीं है। वृन्दावन की स्वच्छ छवि को देखते हुए कांग्रेस इस बार उपचुनाव में वृंदावन कोरी पर अपना दाव खेल सकती है।


Similar Posts