< Back
ग्वालियर
गाय पर हुई लड़ाई, रिहायशी इलाके में देर रात चलीं गोलियां
ग्वालियर

ग्वालियर: गाय पर हुई लड़ाई, रिहायशी इलाके में देर रात चलीं गोलियां

Gurjeet Kaur
|
18 Dec 2024 9:36 AM IST

मध्यप्रदेश। ग्वालियर में दो परिवारों के बीच गाय के चलते झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि झगड़ा इतना बढ़ गया कि देर रात गोलियां चल गई। झगड़ा दो परिवार की महिलाओं के बीच हुआ था जिसके बाद थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी।

यह मामला ग्वालियर के कुंज विहार 2 में गोला के मंदिर के सामने हुआ था। मंगलवार दोपहर गाय को भगाने के लिए दो महिलाओं के बीच झगड़ा हुआ था। शाम को थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई। देर शाम दोनों पक्षों में राजीनामा भी हो गया था।

इसके बाद देर रात आरोपी परिवार के लोग लाइसेंसी बंदूक और देसी कट्टा लेकर पीड़ित पक्ष पर हमला करने के लिए बाहर आए। इसके बाद तीन चार गोलियां चलीं। आरोपी पक्ष इस समय फरार है। वहीं पीड़ित पक्ष डरा हुआ है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

Similar Posts