< Back
ग्वालियर
कमजोर पड़ा चक्रवात, अब बारिश की उम्मीद नहीं
ग्वालियर

कमजोर पड़ा चक्रवात, अब बारिश की उम्मीद नहीं

स्वदेश डेस्क
|
9 Oct 2020 6:30 AM IST

न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू, अब दस्तक देगी ठंड

ग्वालियर, न.सं.। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात पूर्वी मध्यप्रदेश तक आते-आते कमजोर पड़ चुका है, इसलिए अब बारिश की उम्मीद नहीं है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में एक और बन रहे चक्रवात के प्रभाव से 13 व 14 अक्टूबर को बादल जरूर आ सकते हैं।

मौसम विभाग द्वारा ग्वालियर-चम्बल से मानसून वापसी की आधिकारिक घोषणा की जा चुकी है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में निरंतर आ रही गिरावट से धीरे-धीरे सर्दी का मौसम सेट होने लगा है। इसके फलस्वरूप रात में ठंडक बढ़ गई है। सुबह भी सूर्योदय से पहले तक ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम के जानकारों का कहना है कि अभी न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो रहा है। अगले 10 से 15 दिनों में न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के अ

Similar Posts