< Back
ग्वालियर
रेलवे : मनिया के पास वंदे भारत पर पथराव, खिडक़ी की शीशे टूटे
ग्वालियर

रेलवे : मनिया के पास वंदे भारत पर पथराव, खिडक़ी की शीशे टूटे

Swadesh Web
|
27 July 2023 2:48 PM IST

एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ। इसमें कोच के शीशे टूट गए। पथराव से यात्री सहम गए| शरारती तत्वों ने किये थे पथराव|

ग्वालियर,न.सं.। बुधवार को एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ। इसमें कोच के शीशे टूट गए। पथराव से यात्री सहम गए। जानकारी पर आरपीएफ पहुंची तब तक शरारती तत्व भाग गए। घटना से यात्रियों में दहशत रही। गाड़ी संख्या 20171 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कमलापति स्टेशन से निजामुद्दीन चलती है। मनिया और जाजौ स्टेशन के बीच अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। इसमें कोच सी-7 की सीट संख्या 13 और 14 की खिडक़ी का शीशा टूट गया। अचानक पथराव होने से यात्री सहम गए और अफरातफरी मच गई। पथराव से यात्री सीट छोडक़र दूसरे कोच में जाने लगे। राहत की बात यह रही कि किसी यात्री को पथराव में चोट नहीं लगी। इससे पहले भी वंदे भारत एक्सप्रेस पर कई बार पथराव की शीशों को तोड़ दिया है।

13 घंटे देरी से आई उत्कल एक्सप्रेस

बारिश से ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा है। कई ट्रेनों का समय गड़बड़ा गया है। इसी के चलते उत्कल एक्सप्रेस 13 घंटे से अधिक लेट आई है। वहीं छिंदवाड़ा से फिरोजपुर की ओर जाने वाली पातालकोट एक्सप्रेस दो घंटे 15 मिनट,निजामुद्दीन जबलपुर 5 घंटे 42 मिनट, हरिद्वार से पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस 8 घंटे 36 मिनट, गोवा एक्सप्रेस 5 घंटे 21 मिनट की देरी से ग्वालियर पहुंची।

Similar Posts