< Back
ग्वालियर
190 करोड़ की करनी है संपत्ति कर वसूली, बिना गार्बेज शुल्क आसान नहीं
ग्वालियर

190 करोड़ की करनी है संपत्ति कर वसूली, बिना गार्बेज शुल्क आसान नहीं

स्वदेश डेस्क
|
29 Jan 2023 6:00 AM IST

ग्वालियर,न.सं.। चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 के समाप्त होने के आखिरी तिमारी के पहले महीनें (जनवरी) तक नगर निगम द्वारा 49.57 करोड़ की राशि संपत्तिकर वसूल की जा चुकी है और शहर की 73993 हजार संपत्तियों से मिला 8.06 करोड़ रुपए का गार्बेज शुल्क भी शामिल है।

जो बीते वित्तीय वर्ष 2021-22 के जनवरी माह में मिले 48.84 करोड़ से 73 लाख ज्यादा व गार्बेज शुल्क 5.86 करोड़ से 3.80 करोड़ ज्यादा के अलावा 74750 संपत्तियों से वसूली के मामले में 757 संपत्तियां पीछे है। हालांकि चालू वर्ष के संपत्तिकर टारगेट 240 करोड़ वसूली के चलते अभी निगम को लगभग 190 करोड़ की राशि वसूल करनी है। लेकिन हर महीनें लगभग 66 करोड़ से ज्यादा राशि की वसूली बिना गार्बेज शुल्क के आसान नहीं दिख रही है। गार्बेज शुल्क लगाने के लिए शासन स्तर पर गजट नोटिफिकेशन है और स्वच्छता सर्वेक्षण के चलते लागू गार्बेज शुल्क की माफी नहीं हो सकती। ऐसे में इंदौर की तर्ज पर गैर आवासीय संपत्तियों के लिए नई दर का प्रावधान का पुन: गजट नोटिफिकेशन से ही हो सकता है, लेकिन इसका निर्णय कैबिनेट से प्रस्ताव पारित होने के बाद ही हो सकता है।

देना होगा डबल गार्बेज शुल्क

निगम अधिकारियों के अनुसार गार्बेज शुल्क स्थगित करने का आदेश भोपाल से आ गया है और संपत्तिकर वसूली के लिए चल रहे सॉफ्टवेयर में भोपाल स्तर से स्किप (स्थगित) करने का ऑपशन शुरू किया जा चुका है। वहीं चालू वर्ष के स्किप होने वाले गार्बेज शुल्क को तीन महीनें बाद नए वित्तीय वर्ष की शुरूआत होते ही डबल रूप से वसूल किया जाना शुरू हो जाएगा।

Related Tags :
Similar Posts