< Back
ग्वालियर
डबरा से कांग्रेस विधायक का अश्लील वीडियो वायरल, लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे
ग्वालियर

डबरा से कांग्रेस विधायक का अश्लील वीडियो वायरल, लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे

स्वदेश डेस्क
|
24 Aug 2023 5:06 PM IST

सुरेश राजे साल 2020 में इमरती देवी को हराने के बाद चर्चा में आ गए थे।

ग्वालियर। मप्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सामने आए एक वीडियो ने प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये अश्लील वीडियो विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे का है। वह इस वीडियो में एक लड़के के साथ अश्लील हरकत करते हुए नजर आ रहे है। यह वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है।

वायरल वीडियो से लिया गया फोटो जिसमे डबरा विधायक सुरेश राजे नजर आ रहे है।
वायरल वीडियो से लिया गया फोटो जिसमे डबरा विधायक सुरेश राजे नजर आ रहे है।

यह वीडियो एक होटल के कमरे का है। जहां कांग्रेस विधायक सुरेश राजे एक लड़के के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते हुए दिखाई दे रहे है। इस दौरान वह लड़का विधायक से कहता है, मुझे अपना बना लो। इसके बाद वह बाथरूम में जाता है,उसे भी शूट किया गया है। हैरानी की बात ये है की कांग्रेस विधायक को इस वीडियो की जानकारी होती है, इसके बावजूद वह ऐतराज नहीं जताते और लड़के के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाते है।

इमरती देवी को हराया -

बता दें कि सुरेश राजे साल 2020 में इमरती देवी को हराने के बाद चर्चा में आ गए थे। साल 2020 में हुए फेरबदल के बाद इमरती देवी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गई थी, वहीँ सुरेश राजे भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसके बाद उपचुनाव मेंराजे को कांग्रेस की तरफ से टिकट मिला और उन्होंने इमरती देवी को हरा दिया।

भाजपा में मिली हार -

कांग्रेस विधायक सुरेश राजे इससे पहले भाजपा में रहते हुए दो बार नगर पालिका का चुनाव और एक बार 2013 में विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं, उन्हें तीनों ही चुनावों में हार मिली थी।

Similar Posts