< Back
ग्वालियर
हमारी पहचान निरंतर विकास और गरीब कल्याण : सांसद विवेक शेजवलकर
ग्वालियर

हमारी पहचान निरंतर विकास और गरीब कल्याण : सांसद विवेक शेजवलकर

स्वदेश डेस्क
|
30 Jun 2023 6:00 AM IST

भारत के भीतर से लेकर विश्व पटल पर देश की समृद्धि, सशक्तिकरण, समरसता, सुशासन और संस्कारों का डंका बज रहा

ग्वालियर सिटी रिपोटर.। पिछले 9 वर्षों से देश में एक निर्णायक और लोक कल्याणकारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार के कारण आज जब भारत के भीतर से लेकर विश्व पटल पर देश की समृद्धि, सशक्तिकरण, समरसता, सुशासन और संस्कारों का डंका बज रहा है, तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इच्छा के अनुरूप मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने भी अपने प्रदेश को हर मोर्चे पर अव्वल बनाने के लिए भरसक प्रयत्न किए हैं।

हमारी पहचान निरंतर विकास और गरीब कल्याण है। यह बात गुरुवार को सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के सफलतम गौरवशाली 9 वर्ष पूर्ण होने पर वार्ड 52 में पार्षद प्रत्याशी अनिल चौधरी के साथ महा-जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत बूथ क्रमांक 237, 242 में फौजी कॉलोनी, नादरिया माता रोड, एकता विहार कॉलोनी, गुडा-गुडी का नाका क्षेत्र में घर-घर में जनसंपर्क कर भाजपा के लिए जनसमर्थन जुटाते हुए कहीं।

वार्ड 52 प्रत्याशी अनिल चौधरी ने कहा कांग्रेस की सरकार के समय 2002-3 में मध्यप्रदेश का बजट 23 हजार 161 करोड रुपए होता था। अब वर्ष 2023-24 में यह बढक़र 3 लाख 14 हजार 25 करोड हो गया है। भाजपा की सरकार में समृद्धि के नए द्वार खुल रहे हैं।इस अवसर पर ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर , पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, वार्ड 52 पार्षद प्रत्याशी अनिल चौधरी, शैलेंद्र तोमर, अंशुल गोस्वामी सहित वार्ड 52 के सभी 27 बूथों के अध्यक्ष, वार्ड के सभी कार्यकता व पार्टी समर्थक उपस्थित रहे।

Similar Posts