< Back
ग्वालियर
मंत्री इमरती देवी का दावा 80 हजार मतों से जीतेंगी, ना बसपा,ना कांग्रेस  चुनौती
ग्वालियर

मंत्री इमरती देवी का दावा 80 हजार मतों से जीतेंगी, ना बसपा,ना कांग्रेस चुनौती

स्वदेश डेस्क
|
12 Oct 2020 7:39 PM IST

ग्वालियर। उपचुनाव से पहले सही उम्मीदवार एवं नेता अपनी जीत के बड़े दावे कर रहे है। अपने बयानों से सुर्ख़ियों में रहने वाली महिला बाल विकास मंत्री एवं डबरा से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी एक बार फिर अपने बयान से चर्चा में आ गई है।उन्होंने साल 2018 के चुनाव से ज्यादा मतों से जीत का दावा किया।

मंत्री ने ऐतिहासिक जीत का दावा करते हुए कहा की डबरा में नाही बसपा है और नाही कंग्रेस की चुनौती है।इसलिए वह इस बार 80 हजार मतों से जीतेगी। बता दें साल 2018 के चुनाव में उन्होंने 55 हजार मतों से जीत हासिल की थी। मंत्री ने कहा की सुरेश राजे अपने सहयोगियों को छोड़ कांग्रेस में चले गए है। वहीँ उन्हें सांसद सिंधिया सहित कई नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त हैं। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश राजे अकेले है। मंत्री ने बताया की उपचुनाव में जीत के बाद उनकी मंत्री बने रहने की इच्छा नहीं है।वह विधयक बनकर ही डबरा का विकास करना चाहती है।






Similar Posts