< Back
ग्वालियर
चार घण्टे मिली छूट के बाद चला डंडा, बाजार हुए सूने
ग्वालियर

चार घण्टे मिली छूट के बाद चला डंडा, बाजार हुए सूने

स्वदेश डेस्क
|
19 July 2020 6:30 AM IST

ग्वालियर, न.सं.। शहर में लगे लॉकडाउन को चार दिन पूरे हो गए हैं। चार दिन से शहर का व्यापार ठप है और बाजार सूने पड़े हुए हैं। सुबह 6 से 10 बजे की छूट के बाद शहर में जगह-जगह पुलिस का डंडा चलना शुरू हो जाता है। इसके बाद बाजार सूनसान हो जाते हैं। अनावश्यक रूप से निकलने वालों पर पुलिस द्वारा चालानी कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि प्रशासन ने आमजन को राहत देते हुए सुबह 6 से 10 बजे (चार घण्टे) तक की छूट दी है। इसमें आप दूध, ब्रेड, सब्जी एवं फल खरीद सकते हैं। लेकिन सनातन धर्म रोड मंदिर रोड, नया बाजार, माधौगंज, दर्जी ओली, लाला का बाजार, चितेरा ओली आदि स्थानों पर फल एवं सब्जी खरीदने के लिए लोगों की जबरदस्त भीड़ हो रही है। इसमें सामान्य दूरी का कतई पालन नहीं हो रहा है। कई लोग तो बिना मास्क लगाए ही भीड़ में घुस रहे हैं। वहीं सब्जी विक्रेता भी मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं।

Related Tags :
Similar Posts