< Back
ग्वालियर
अपने कल्याण का काम स्वयं करना पड़ता है: मुनिश्री
gwalior
ग्वालियर

अपने कल्याण का काम स्वयं करना पड़ता है: मुनिश्री

स्वदेश डेस्क
|
18 April 2020 11:49 AM IST

ग्वालियर, न.सं.। अपने कल्याण की कामना करने वाले लोगों को तो अपने कल्याण का काम स्वयं ही करना पड़ेगा। जिस प्रकार बीमार होने पर ठीक होने के लिए दवाई तो स्वयं ही लेनी पड़ती है। संसार का काम तो कोई और भी कर लेगा मगर अपने कल्याण का काम स्वयं करना होगा। यह विचार मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज ने शुक्रवार को तानसेन नगर स्थित न्यू कॉलोनी में धर्मचर्चा में कहे। मुनिश्री ने कहा कि परमात्मा हमारे घट में ही मौजूद हैं, वे हमसे दूर नही हैं। यदि वे हमें नहीं मिलते तो इसका मतलब यह नहीं है कि वे हमसे दूर हैं बल्कि हममें उनको पाने की लगन की कमी है।

25 महिलाओं को राशन वितरण किया-

दिगंबर जैन जागरण युवा संघ ग्रेटर ग्वालियर पदाधिकारी एवं सदस्यों ने शुक्रवार को 25 वृद्ध महिलाओं को वृद्धआश्रम में रहने वाली वृद्धजनो को राशन व अन्य सामान भेंट किया।दिगंबर जैन जागरण युवा संघ ग्रेटर ग्वालियर पदाधिकारी एवं सदस्यों ने शुक्रवार को 25 वृद्ध महिलाओं को वृद्धआश्रम में रहने वाली वृद्धजनो को राशन व अन्य सामान भेंट किया।

Similar Posts