< Back
ग्वालियर
पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया और प्रद्युमन आये साथ नजर
ग्वालियर

पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया और प्रद्युमन आये साथ नजर

स्वदेश डेस्क
|
21 July 2020 4:12 PM IST

ग्वालियर। कभी विधानसभा चुनावों में सामना करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर एक साथ नजर आये। जिसके बाद से सियासी चर्चाये जोरों पर है।

दरअसल, कल मुख्यमंत्री के ग्वालियर अल्प प्रवास के दौरान दोनों नेता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एयरपोर्ट पर छोड़ने गये थे।यहाँ से दोनों एक साथ एक ही कार में बैठे और रवाना हुए। यह कार सीधे पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया के घर पहुँची। यहाँ दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे चर्चा हुई।राजनीतिक फेरबदल के बाद मंत्री प्रद्युमन तोमर के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद से दोनों नेताओं के बीच खींचतान की अफवाहें जोर पकड़ रही थी। जिस पर आज विराम लग गया।



Similar Posts