< Back
ग्वालियर
गृहमंत्री मिश्रा पहुंचे डबरा, गांवों में की जनसभा, विकास का दिलाया भरोसा
ग्वालियर

गृहमंत्री मिश्रा पहुंचे डबरा, गांवों में की जनसभा, विकास का दिलाया भरोसा

स्वदेश डेस्क
|
18 Oct 2020 4:22 PM IST

ग्वालियर। जिले की तीन विधानसभाओं पर होने वाले उपचुनाव का रंग अब नजर आने लगा है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी के समर्थन में डबरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्राम महाराजपुर, चोमो, छीमक, खड़वई में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा की वर्तमान में जो भाजपा प्रत्याशी है, वह पहले कांग्रेस की नेता थी। कांग्रेस नेता रहते हुए वह अपने क्षेत्र में विकास नहीं करा पाई। अब वह भाजपा में आ गई है, इसलिए आप सभी के काम समय पर होंगे। गांवों में विकास की गंगा बहेगी।

मंत्री मिश्रा ने कहा की कांग्रेस पार्टी ये चुनाव सरकार बनाने के लिए लड़ रही है, वही भाजपा सरकार चलाने के लिए चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए सभी 28 सीटें चाहिए, और हमें सिर्फ 8 सीट तो जो पार्टी अपनी सरकार नही बचा पायी वो क्या सरकार चला पायेगी। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिलाया की कोई भी किसान कभी भी अपने हक के लिए नही भटकेगा, ये सरकार किसानों के हित की सरकार है। इस दौरान सरपंच भीका खटीक, यव महेंद्र (कल्लू) परिहार कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। मंत्री मिश्रा ने उनका माला पहना कर भाजपा में स्वागत किया।


Similar Posts