< Back
ग्वालियर
सनकी पति ने पत्नी और बेटे समेत सास पर चढ़ाई कार, कुछ साल पहले ही हुई थी लव मैरिज

सनकी पति ने पत्नी और बेटे समेत सास पर चढ़ाई कार

ग्वालियर

ग्वालियर: सनकी पति ने पत्नी और बेटे समेत सास पर चढ़ाई कार, कुछ साल पहले ही हुई थी लव मैरिज

Gurjeet Kaur
|
17 Nov 2024 12:23 PM IST

Gwalior News : मध्यप्रदेश। ग्वालियर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सनकी पति ने अपनी पत्नी, सास और बेटे पर कार चढ़ा दी। पति ने कार अपनी पत्नी और बेटे समेत सास की जान लेने के उद्देश्य से चढ़ाई थी। जानकारी के अनुसार कुछ साल पहले ही दम्पति ने प्रेम विवाह किया था।

घायल पत्नी का नाम नंदनी है। उसका ग्वालियर के अस्पताल में इलाज जारी है। सनकी पति ने अपने आठ साल के बेटे को भी मारने की कोशिश की है। उसे हल्की चोट आई है। पत्नी, बेटे और सास पर हमला करके आरोपी पति फरार हो गया है। यह पूरा मामला ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र के कलारी तिराहे का है।

बता दें कि, आरोपी का नाम अरविंद है। अरविंद मौके से फरार है। नंदिनी का आरोप है कि, अरविंद के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध थे। अवैध संबंध की जानकारी मिलने पर नंदिनी के पिता ने समझाने की कोशिश की तो अरविंद ने जानलेवा हलमा किया। नदिनी थाने में शिकायत करके लौट रही थी उसी समय उस पर जानलेवा हमला किया गया।

पुलिस को इस मामले की शिकायत की गई है। नंदिनी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि, आरोपी की तलाश जारी है।

नंदिनी ने अपने पहले पति को छोड़कर अरविंद से शादी थी। नंदिनी को पहले पति से आठ साल का बेटा है। नंदिनी का कहना है कि, अरविंद उसकी जान लेना चाहता था। आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

मध्यप्रदेश से जुड़ी अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

Similar Posts