< Back
ग्वालियर
ईओडब्ल्यू की टीम ने ग्वालियर नगर निगम के जोनल अफसर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
ग्वालियर

ईओडब्ल्यू की टीम ने ग्वालियर नगर निगम के जोनल अफसर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

स्वदेश डेस्क
|
19 March 2021 2:09 PM IST

ग्वालियर। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने आज नगर निगम के जोनल अफसर मनीष कन्नौजिया को 50 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने ये रिश्वत विक्की फैक्ट्री के समीप बनी अवैध कॉलोनी की जमीन मीन पर बने मकानों को तोड़ने की कार्यवाही के एवज में मांगी थी।

ईओडब्ल्यू के अनुसार विक्की फैक्ट्री के आपस बनी अवैध कॉलोनी में बने मकानों को तोड़ने के लिए निगम ने रहवासियों को नोटिस दिए थे। इस कार्यवाही को रुकवाने के लिए मनीष कन्नौजिया ने पैसे मांगे। उन्होंने फरियादी अनूप कुशवाह से 3 लाख रूपये की रिश्वत मांगी थी।हालांकि बाद में मामला सुलटाने का सौदा 2 लाख रूपये में तय हुआ। इसके बाद अफसर कन्नौजिया फरियादी को लगातार परेशान कर रहे थे। जिसके बाद फरियादी कुशवाह ईओडब्ल्यू में शिकायत की।

फरियादी अनूप कुशवाह आज जब रिश्वत की पहली क़िस्त 50 हजार रूपये देने पंहुचा। उसी समय निरीक्षक यशवंत गोयल के नेतृत्व में ईओडब्ल्यू की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। । ईओडब्ल्यू एसपी अमित सिंह के निर्देशन में नगर निगम में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। ये कार्रवाई जोनल अफसर के शारदा विहार स्थित कार्यालय में हुई। इस मामले में उनके सहायक इंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। ईओडब्ल्यू एसपी अमित सिंह ने बताया की कार्रवाई अभी जारी है।

Similar Posts