< Back
ग्वालियर
ग्वालियर : जेठानी की शिकायत लेकर जनसुनवाई में पहुंची देवरानी, बौद्ध धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप
ग्वालियर

ग्वालियर : जेठानी की शिकायत लेकर जनसुनवाई में पहुंची देवरानी, बौद्ध धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप

स्वदेश डेस्क
|
24 May 2023 5:49 PM IST

महिला का आरोप है कि पति और ससुरालीजन 5 लाख कैश और कार के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं

ग्वालियर/वेबडेस्क। ग्वालियर में एक महिला ने अपनी जेठानी पर जबरन धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है की मुझे पूजा-पाठ करने से रोका जाता है। विरोध करने पर पीटीआई और जेठानी मारपीट करते है। महिला का आरोप है कि पति और ससुरालीजन 5 लाख कैश और कार के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। शिकायत के बाद एडिशनल एसपी ने जांच के आदेश दे दिए है।

जानकारी के अनुसार, मुरार थाना क्षेत्र के नर्मदापुरम कॉलोनो में रहने वाली 22 वर्षीय महिला ने जनसुनवाई में पहुंचकर अपने ससुरालजनों द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की। महिला ने पुलिस को बताया कि थाटीपुर थाना क्षेत्र के नितिन नगर में रहने वाले भूपेंद्र सिंह से 20 जनवरी को 2022 को शादी हुई थी। शादी के समय उसके पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार करीब 8 लाख रुपये का खर्चा किया था। शादी के बाद जब वह पहली बार ससुराल पहुंची तो उसकी सास-ससुर, पति, नन्द सभी लोग कम दहेज लाने का ताना मारते थे। वहीँ पति उससे बात तक नहीं करता। ससुरालीजनों का कहना है की पहले अपने घर से 5 लाख नकद और एक कार लेकर आओ। उसके बाद ही सुख से रह पाओगी

जेठानी ने लक्ष्मी पूजन से रोका -

वहीँ जेठानी जोकि बौद्ध धर्म को मानती है, उस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने लगी। उससे दीपावली पर लक्ष्मी पूजन भी नहीं करने दिया गया। महिला ने बताया कि वह ढाई माह की गर्भवती है, ऐसी अवस्था में भी पति और जेठानी उसके साथ मारपीट करते है। उसे एक बोतल पानी के साथ थोड़ा- बहुत खाने को दे देते हैं।महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एडिशनल एसपी राजेश डण्डौतिया ने थाटीपुर थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं।

Similar Posts