< Back
ग्वालियर
बीएसएम की नवीन कार्यकारिणी का स्वागत
ग्वालियर

बीएसएम की नवीन कार्यकारिणी का स्वागत

स्वदेश डेस्क
|
9 Sept 2020 6:30 AM IST

ग्वालियर, न.सं.। म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ ग्वालियर ने भारतीय मजदूर संघ ग्वालियर की नवीन कार्यकारिणी का स्वागत एवं सम्मान चित्रकूट धाम संकट मोचन हनुमान मंदिर कैंसर पहाडी पर मानव दूरी का पालन करते हुए किया। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री एवं भारतीय मजदूर संघ ग्वालियर के जिला महामंत्री सुरेन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा है कि भारतीय मजदूर संघ हमेशा से कर्मचारियों एवं मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष करता रहा जिसके परिणाम हमेशा कर्मचारियों एवं मजदूरों के हित में आते रहे हैं। हमें आगे भी संगठन को मजबूत करना हैं। बीएमएस ग्वालियर के अध्यक्ष भूदयाल पाठक ने कहा कि हमें मिलकर काम करना है ताकि हमारे साथी कर्मचारी एवं मजदूर साथियों को न्याय मिलता रहे। उन्होंने नवीन कार्यकारिणी से एक जुटता के साथ काम करने की अपील की। इस अवसर पर बीएसएम के उपाध्यक्ष ए. बी. एस. कुशवाह, सह मंत्री महावीर सिंह किरार, श्रीमती बबीता तोमर ,जिला कोषाध्यक्ष विजय बरूआ तथा म. प्र.राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन भटनागर एवं जिला अध्यक्ष सुनील दुबे आदि उपस्थित थे। संचालन दिलीप श्रीवास्तव व आभार इन्द्रपाल निवारिया ने व्यक्त किया।

Similar Posts