< Back
ग्वालियर
भाजपा कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता
आमला
ग्वालियर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

Vikki Pardhi
|
12 April 2023 6:38 PM IST

आमला। मप्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में अभी 6 माह बाकी है। इससे पहले प्रदेश में दल-बदल का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आज आमला में कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में शामिल हो गए।

आमला ब्लाक कांग्रेस द्वारा आयोजित मंडलम सेक्टर की बैठक में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और बैतूल जिले के संगठन प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी के समक्ष, मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव विजय पारधी की जनसेवा से प्रभावित होकर बारंगवाड़ी पंचायत के हनसराम यादव बूथ महामंत्री, विष्णु यादव पूर्व पंच ने दिन बुधवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।


इस बैठक में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, जिला कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे प्रदेश सचिव समीर खान, आमला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज देशमुख, ब्रजभूषण पांडे, सेवादल जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, सुभाष देशमुख, प्रदेश प्रतिनिधि मनोज मालवे, नीरज सोनी, आमला नगरपालिका अध्यक्ष नितिन गाड़रे, नगरपालिका उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव विजय पारधी, सीमा अतुलकर, सिंधु लोनारे, रेखा कनोजिया, छन्नू बेले, ऋषि दीक्षित, संजय साहू, जितेंद्र शर्मा, लोकेश सोनी, शाबिर शाह, रोहित हारोड़े, विजेंद्र भावसार, युवा कांग्रेस आमला विधानसभा अध्यक्ष अजय सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य हितेश निरापुरे, सुखराम कुंभरे, सुखदेव नारे, गणेश ढोमने, अकरम खान, प्रदीप कोकाटे, वीरेंद्र बर्थे, रविकांत उघडे, महेंद्र सिंह परमार, अजय साहू, धन्ना यादव,पवन यादव, मुकेश उईके, रसीद खान, भोजराज चंदेलकर, दियांश साहू सहित समस्त मंडलम सेक्टर के अध्यक्षगण तथा सेवादल, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयुआई, आईटी सेल एवं सोशल मीडिया सहित सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Similar Posts