< Back
ग्वालियर
ग्वालियर में कमलनाथ के विरोध में भाजपा का मौन व्रत,सोनिया, प्रियंका माफी मांगे
ग्वालियर

ग्वालियर में कमलनाथ के विरोध में भाजपा का मौन व्रत,सोनिया, प्रियंका माफी मांगे

स्वदेश डेस्क
|
19 Oct 2020 7:15 PM IST

भाजपा दर्ज कराएगी एफआईआर

ग्वालियर। पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा कल डबरा में भाजपा प्रत्याशी और मंत्री इमरती देवी पर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद उनकी सभी जगह आलोचना हो रही है। कमलनाथ के बयान क खिलाफ आज सीएम ने भोपाल में दो घंटे का मौन व्रत रखा। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में ग्वालियर में भाजपा नेताओं ने फूलबाग पर गांधी प्रतिमा के सामने मौन व्रत रख धरना दिया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर,सांसद विवेक शेजवलकर,पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा,पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर,आदि शामिल हुए।

वीडी शर्मा ने मौन व्रत के बाद कहा की इमरती देवी के लिए कहे गए अपमान जनक शब्दों के विरोध में आज संपूर्ण प्रदेश में भाजपा ने मौन धरना देकर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा की इस मामले में चुनाव आयोग से भी शिकायत की जा रही है।उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उप्र प्रभारी प्रियंका गांधी से इस मामले में माफी मांगने के लिए कहा। उन्होंने बताया की भाजपा जल्द ही इस मामले में पूर्व सीएम कमलनाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी। वही केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा चुनाव प्रचार की मर्यादा जो हमारे पूर्वजों ने बनाई है। उसे तोड़ने पर परिणाम गंभीर होंगे।

ये प्रदेश की सभी महिलाओं का अपमान -

पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने कहा इस समय नवरात्रि चल रहे है। सभी जगह देवियों की पूजा हो रही है और कमलनाथ ने माता-बहनों के विषय में जो टिप्पणी की है।वह नारीशक्ति और माँ का अपमान है। जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने आगे कहा कीशुरुआत से कह रहे है कमलनाथ नेता नहीं, उद्योगपति है। उनकी मानसिकता को प्रदेश की जनता ने टिप्पणी से समझ लिया। माता-बहनों के लिए ऐसी अशोभनीय टिप्पणी करने वाले क्या प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने लायक थे ?वह गंदी मानसिकता के साथ राजनीति कर रहे हैं। इसलिए अनुसूचित जाति की महिला पर की गई ये टिप्पणी पूरे मध्यप्रदेश के महिलाओं का अपमान है, दलितों का अपमान है।



Similar Posts