< Back
ग्वालियर
कांग्रेस के वचनपत्र पर भाजपा नेताओं का कटाक्ष, पहले भी वचन और वादे किए
ग्वालियर

कांग्रेस के वचनपत्र पर भाजपा नेताओं का कटाक्ष, पहले भी वचन और वादे किए

स्वदेश डेस्क
|
17 Oct 2020 2:39 PM IST

भोपाल। विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी सीटों पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस ने सत्ता में वापसी की राह बनाने के लिए आज वचनपत्र जारी किया है। जिसमें जनता से बेहद लोक लुभावने वादे किये है। जिस पर भाजपा नेता लगातार तंज कस रहे है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस के वचनपत्र पर तंज कसते हुए कहा शिवराज ने कहा 'कांग्रेस ने पहले भी वचन और वादे किए थे ,लेकिन पूरे नहीं किए और अब फिर वचन पत्र लेकर आए हैं उन्हें पूरा तो करना नहीं है सिर्फ लिखना है। नेताओं जनता उनकी असलियत जान चुकी है।

वहीँ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी कांग्रेस के वचनपत्र पर तंज कसा - उन्होंने कहा की कांग्रेस ने आज एक और वचनपत्र जारी कर दिया है। इससे पहले भी कांग्रेस ने एक वचनपत्र जारी किया था। जो 15 महीनों के कार्यकाल में पूरा नहीं हो सका उसे अब पूरा करने के लिए नया वचनपत्र लाये है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा की कमलनाथ का यह वचन पत्र फिल्म की तरह पार्ट टू है। उन्होंने कहा 15 माह में जिस व्यक्ति ने अपनी पार्टी को चौपट कर दिया हो वह प्रदेश का कैसे बना पाएंगे। मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा तीन दिवसीय चंबल संभाग के दौरे पर है और विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशियों के पक्ष में नुक्कड़ और आम सभाएं संबोधित कर रहे हैं। इसी दौरान भांडेर में ये बात कही।



Similar Posts