< Back
ग्वालियर
महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की संस्कृति,जनता मत से देगी जवाब : रीति पाठक
ग्वालियर

महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की संस्कृति,जनता मत से देगी जवाब : रीति पाठक

स्वदेश डेस्क
|
19 Oct 2020 8:02 PM IST

ग्वालियर। चुनाव अभियान में भाग लेने ग्वालियर आई सीधी सांसद रीति पाठक ने कमलनाथ के बयान पर कांग्रेस नेताओं पर जमकर बरसी। उन्होने पूर्व सीएम के बयान की आलोचना करते हुए कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी कन्या पूजन करते है, उनका भविष्य संवारने के लिए नई -नई योजनाएं बना रहे है। वही दूसरी ओर कमलनाथ ने जिस तरिके से हमारी बहन और प्रत्याशी इमरती देवी का अपमान किया है।हम उसकी कड़ी निंदा करते है। पूर्व सीएम का ये बयान उनके मानसिक डिबलियेपन का सबूत है। सांसद पाठक ने ये बात आज भाजपा चुनाव कार्यालय में मीडिया से चर्चा के दौरान कही।

ये कांग्रेस नेताओं की संस्कृति है -

उन्होंने कमलनाथ ने जो शब्द कहे है, ये कांग्रेस नेताओं की संस्कृति है। उन्होंने अन्य घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा की साल 2017 में 10 अक्टूबर के दिन राहुल गांधी ने बड़ोदरा में लोगों से पूछा था कि क्या संघ की शाखाओं में महिलाएं स्कर्ट पहने दिखती हैं? वही पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेत्री नेताजन को टंच माल कहा था।

कांग्रेस की टिप्पणी का जवाब जनता मत से देगी -

इसके अलावा मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के समय विजयी मानुषी छिल्लर पर कांग्रेस नेता शशि थरूर द्वारा की गई टिप्पणी और मजाक की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा की कांग्रेस नेता थरूर की सोच उनके 19 नवंबर 2017 के ट्वीट में दिखती है। जिसमें उन्होंने मिस वर्ल्ड की विजेता रही मानुषी छिल्लर को चिल्लर कहकर कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा की यही कांग्रेस के संस्कार है, उन्होंने प्रश्न उठाते हुए कहा -क्या कांग्रेस नेताओं को इसी तरह के संस्कार दिए जाते है, उन्हें मानसिक रूप से इसी तरह तैयार किया जाता है। उन्होंने कहा ऐसी टिप्पणी करना जायज नहीं है। आज प्रदेश के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने इसका विरोध किया है।कमलनाथ की इस टिप्पणी का जवाब जनता अपने मत द्वारा भाजपा के पक्ष में मतदान करके देगी।

ये रहे उपस्थित -

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी उदय अग्रवाल, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सुमन शर्मा, वार्ताकार नीरू ज्ञानी, संभागीय मीडिया प्रभारी पवनकुमार सेन आदि उपस्थित रहे।

Similar Posts