< Back
ग्वालियर
Gwalior : भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कांग्रेस के वचन पत्र को बताया झूठ का पुलिंदा
ग्वालियर

Gwalior : भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कांग्रेस के वचन पत्र को बताया झूठ का पुलिंदा

Digital Desk
|
18 Oct 2023 4:00 AM IST

कांग्रेस एक बार फिर प्रदेश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है

ग्वालियर। ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 के किला गेट स्थित सब्जी मंडी पोस्ती खाना से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए ग्वालियर की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए समर्थन मांगा।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कांग्रेस द्वारा जारी वचन पत्र पर निशाना साधते हुए कहा कि यह झूठों का झूठ पत्र है। इन्होंने पहले भी बेरोजगारों को बेरोजग़ारी भत्ता, बुजुर्गों को 1000 रुपये वृद्धावस्था पेंशन, किसानों से कर्ज माफी जैसे झूठे वादे किए जो सरकार आने पर पूरे नहीं किए। कांग्रेस एक बार फिर प्रदेश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। झूठे वचन देना कांग्रेस का काम है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की कथनी और करनी में यही अंतर है। भाजपा का ध्येय वाक्य है प्राण चले जाएं, लेकिन वचन ना जाए, लेकिन कांग्रेस कहती है, वचन चले जाएं, लेकिन प्राण न जाएं।

Similar Posts