< Back
ग्वालियर
रेलवे ने यात्रियों को दी राहत, अब बदले मार्ग से जाएगी बरौनी मेल
ग्वालियर

रेलवे ने यात्रियों को दी राहत, अब बदले मार्ग से जाएगी बरौनी मेल

Swadesh News
|
11 Oct 2023 5:45 AM IST

रद्द हुई बरौनी मेल को किया बाहाल

ग्वालियर। बुढ़वाल-सुन्धिआमा के मध्य लगभग 11 कि.मी. रेल लाइन पर दोहरीकरण कार्य के चलते 7 से 15 अक्टूबर तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग तथा 16 से 19 अक्टूबर तक नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा।। इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों का निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व में गाड़ी संख्या 11123 (ग्वालियर-बरौनी) 11 से 19 अक्टूबर तक के लिए रद्द कर दिया था। लेकिन रेलवे ने इस ट्रेन को बहाल करते हुए उनका मार्ग परिवर्तित कर दिया है। अब यह गाड़ी निरस्त होने के बजाय अपने निर्धारित मार्ग वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी -कानपुर-लखनऊ -गोरखपुर -छपरा -सोनपुर जंक्शन के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी -कानपुर-प्रयागराज - मिजऱ्ापुर -न्यू वेस्ट केबिन -पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन -पाटलिपुत्र -सोनपुर के रास्ते अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 11124 (बरौनी-ग्वालियर) अपने निर्धारित मार्ग सोनपुर जंक्शन - छपरा - गोरखपुर - लखनऊ- कानपुर - वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सोनपुर जंक्शन - पाटलिपुत्र - पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन - न्यू वेस्ट केबिन - मिजऱ्ापुर - प्रयागराज - कानपुर - वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी के रास्ते चलेगी।

Related Tags :
Similar Posts