< Back
ग्वालियर
ग्वालियर में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
ग्वालियर

ग्वालियर में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

स्वदेश डेस्क
|
31 Aug 2020 3:23 PM IST

कई नेता और छोड़ सकते है पार्टी

ग्वालियर। प्रदेश में उपचुनावों के नजदीक आने के साथ ही पार्टियों में दलबदल का सिलसिला शुरू हो गया है। ग्वालियर -चंबल में सर्वाधिक 16 सीटों पर उपचुनाव होने से दोनों ही दल यहाँ अपनी स्थिति को निरंतर मजबूत करने का प्रयास कर रहे है। भाजपा के महासदस्यता अभियान के बाद अब कांग्रेस इस क्षेत्र में अपने कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ा मजबूत होने का प्रयास कर रही है।

इसी क्रम में आज आम आदमी पार्टी के नेता हिमान्शु कुलश्रेष्ठ ने अपने समर्थकों एवं पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शमिल हो गए। उन्होंने पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूर्व सीएम कमलनाथ के समक्ष भोपाल में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बताया जा रहा है की आम आदमी पार्टी के नेता शीर्ष नेतृत्व की अनदेखी से नाराज चल रहे थे। जानकारी के अनुसार आगामी भविष्य में प्रदेश में कई अन्य कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो सकते है।

ये हुए शामिल -

कांग्रेस में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से आप पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव और संस्थापक सदस्य हिमांशु कुलश्रेष्ठ के साथ युवा इकाई के प्रदेश सचिव जयवीर सिंह सोमवंशी, चंबल संभाग के उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह तोमर, सोमेश शर्मा, संभागीय सचिव शुभम गुप्ता, भिंड जिला युवा इकाई के अध्यक्ष विकास शर्मा, ग्वालियर महिला विंग की जिला अध्यक्ष सुशीला आर्य, जिला सह सचिव ग्वालियर मंडी सागर संभाग की युवा इकाई के अध्यक्ष केश कुमार राजपूत, शिवपुरी के युवा इकाई की नगर अध्यक्ष, जिला कार्यसमिति के सदस्य पंकज मंडल, अध्यक्ष आकाश कुशवाहा, अंकित कुशवाह, रवि कुशवाहा, हिमांशु तिवारी, नवनीत सिंह, सुमित अग्रवाल, भिंड के लाल चंद कुशवाहा, भागचंद सिंह, रामदास मंडल मंत्री, बड़ा मलहरा छतरपुर, राघव शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सिंह लोधी एवं किसान संगठन अध्यक्ष जगदीश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता है।

Similar Posts