< Back
ग्वालियर
मंडल के 3 रेलकर्मी राष्ट्रीय रेल सप्ताह पुरस्कार से सम्मानित
ग्वालियर

मंडल के 3 रेलकर्मी राष्ट्रीय रेल सप्ताह पुरस्कार से सम्मानित

स्वदेश डेस्क
|
29 May 2022 12:54 PM IST

कबाड़ से पार्क बनाने पर जेई और सिग्नल विफलताओं में 26.95 प्रतिशत कमी लाने पर इंजीनियर को अवार्ड

ग्वालियर,न.सं.। भुवनेश्वर में शनिवार को आयोजित 67वें राष्ट्रीय रेल सप्ताह पुरस्कार-2022 समारोह में झांसी मंडल के 3 अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूरे देश के 155 रेलकर्मियों को सम्मानित किया।

झांसी मंडल से जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर/समन्वय अमित गोयल और उप मुख्य सामग्री प्रबंधक आकांक्षा शर्मा का पुरस्कार के लिए चयन हुआ था। उत्तर मध्य रेलवे महाप्रबंधक प्रमोद कुमार और झांसी मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष ने तीनों रेलकर्मियों को बधाई दी और उनके बेहतर भविष्य की कामना की।

कबाड़ से बना दिया हरिटेज पार्क

झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि झांसी कारखाना के जेई अशोक कुमार गुप्ता ने अपने तकनीकी कौशल एवं अभिनवधर्मी व्यवहार से विभिन्न कार्य कर रेलवे राजस्व की बचत की। जेई ने आंतरिक स्रोतों से पॉवर ऑपरेटेड लिफ्टिंग बैरियर, एसएपी डब्ल्यू मशीन, कोन टेस्टिंग मशीन और कारखाने के कबाड़ से दर्शनीय हेरिटेज पार्क का निर्माण किया है। इसलिए उनको पुरस्कार दिया गया।

निविदा अवधि को 40 दिन से घटाकर 10 दिन करने में सफलता

जीएसडी की उप मुख्य सामग्री प्रबंधक आकांक्षा शर्मा अपने कुशल मार्गदर्शन से सभी सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करती हैं और उन्होंने कोविड के कठिन दौर में लॉकडाउन के दौरान विशेष प्रयास करते हुए सभी सामग्रियों की उपलब्धता निर्बाध बनाए रखी। कई अप्राप्य सामग्रियों के मुद्दों को अपने तत्पर प्रयासों से समाधान किया। उन्होंने औसत निविदा अवधि को 40 दिन से घटाकर 10 दिन करने में भी सफलता प्राप्त की।

Similar Posts