< Back
भोपाल
युवक कांग्रेस चुनाव की प्रक्रिया शुरू, पहली बार ऑनलाइन होगा मतदान
भोपाल

युवक कांग्रेस चुनाव की प्रक्रिया शुरू, पहली बार ऑनलाइन होगा मतदान

स्वदेश डेस्क
|
10 Dec 2020 2:28 PM IST

भोपाल। प्रदेश में युवक कांग्रेस के चुनाव की प्रक्रिया आज से शुरू होने का रही है। 10, 11 और 12 दिस्मबर को मतदान किया जायेगा। पहली बार ऑनलाइन माध्यम से वोटिंग की जाएगी।ऑनलाइन चुनाव प्रक्रिया संपन्न करने के लिए एक ऐप बनाया गया है। हर सदस्य को इसे डाउनलोड करना होगा। इसके माध्यम से 3 लाख 50 हजार से ज्यादा सदस्य प्रदेश अध्यक्ष चुनेंगे। इसके अलावा प्रदेश महामंत्री, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री व विधानसभा प्रभारी के लिए भी सदस्य वोट करेंगे।

विपिन वानखेड़े ने वापस लिया नाम -

चुनाव से ठीक पहले एनएसयूआई अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने अपना नाम वापस ले लिया है। विपिन वानखेड़े ने विवेक त्रिपाठी को अपना समर्थन दिया है। बताते चलें कि विवेक त्रिपाठी युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे हैं। विपिन वानखेड़े द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद अध्यक्ष पद की रेस में अब 9 प्रत्याशी बचे हैं।

Similar Posts