< Back
भोपाल
umang singhar and hemant katare
भोपाल

मप्र में उमंग सिंघार बने नेता प्रतिपक्ष - हेमंत कटारे उपनेता, ये है इनकी प्रोफाइल

स्वदेश डेस्क
|
16 Dec 2023 8:46 PM IST

भोपाल। मप्र विधानसभा चुनाव मेंहार के बाद कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने कमलनाथ से प्रदेश अध्यक्ष का पद छीन लिया है , उनकी जगह जीतू पटवारी को ये जिम्मेदारी सौंपी है। इसी के साथ नेता प्रतिपक्ष का भी चयन कर लिया है।


कौन है उमंग सिंघार -

उमंग सिंघार धार जिले के गंधवानी सीट से चौथी बार जीतकर विधानसभा पहुंचे है। कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भी रहे। झारखंड- गुजरात चुनाव में सह प्रभारी भी रहे।वे आदिवासी वर्ग से आते हैं। उमंग सिंघार भूतपूर्व उप मुख्यमंत्री रहीं जमुना देवी के भतीजे हैं।

हेमंत कटारे -

हेमंत कटारे भिंड जिले के अटेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे ब्राह्मण वर्ग से आते हैं। उनके दिवंगत पिता सत्यदेव कटारे भी नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। बता दें की हेमंत कटारे पहली बार साल 2013 में अटेर सीट से विधायक चुने गए थे। 2018 में वे चुनाव हार गए थे, अब 2023 में उन्होंने इस चुनाव में शिवराज सरकार में मंत्री रहे अरविंद सिंह भदौरिया को हराया है।

जीतू पटवारी -

जीतू पटवारी वर्तमान में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर थे।वे पहली बार साल 2013 में इंदौर की राउ सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने 2018 में राऊ से दूसरी बार चुनाव जीता, लेकिन तीसरी बार 2023 के विधानसभा चुनाव में पटवारी को हार का सामना करना पड़ा है। 2018 में कमलनाथ सरकार में वे उच्च शिक्षा, युवा और खेल मामलों के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

Similar Posts