< Back
भोपाल
कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के सरकारी आवास पर चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
भोपाल

MP NEWS: कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के सरकारी आवास पर चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

Anurag Dubey
|
15 Aug 2024 5:12 PM IST

MP NEWS: भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कांग्रेस के पूर्व मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे राजवर्धन सिंह के बंगले पर चोरी हुई है। चोर कैश और चांदी का सामान ले उड़े हैं। मामले को लेकर दिग्विजय सिंह ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया और उन्होंने बाकायदा सोशल मीडिया पर तस्वीर भी जारी की है।

जानकारी के मुताबिक, राजवर्धन सिंह का बंगला चार इमली इलाके में स्थित है। इस मामले में पुलिस एक शख्स से पूछताछ कर रही है। घटना को लेकर हबीबगंज थाने के थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी ने जानकारी देकर बताया कि ये वारदात आज से दो दिन पहले की है। मौके पर टीम पहुंची है। फोरेंसिक साइंस लैब की टीम भी वहां पहुंची। टीम ने घटना स्थल से फिंगरप्रिंट भी लिए हैं,कुछ सीसीटीवी फुटेज हमारे पास हैं। उनके आधार पर कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं। उनकी पहचान की जा रही है।

दिग्विजय सिंह ने उठाए गंभीर सवाल

शासकीय आवास में हुई चोरी को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने लिखा जब थाने की पोस्टिंग की बोली लगती है तो यही सब होगा। जयवर्धन सिंह के शासकीय आवास पर भी चोरी हो गई। भोपाल में ज्वेलरी शॉप में लूट हुई। दो बदमाश हेलमेट पहनकर घुसे, दुकानदार को कट्टा अड़ाया, थैला भरकर जेवर ले गए हैं।

Similar Posts