< Back
भोपाल
मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा, अब 30 नवंबर को होंगे रिटायर
भोपाल

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा, अब 30 नवंबर को होंगे रिटायर

स्वदेश डेस्क
|
18 May 2023 6:59 PM IST

भोपाल /वेबडेस्क। मप्र में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। प्रदेश सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने कार्यकाल बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। अब वह 30 नवंबर 2023 को रिटायर्ड होंगे। इससे पहले नवंबर 22 में उनका कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ाया गया था। यह अवधि 31 मई को खत्म हो रही थी।


1985 बैच के अधिकारी हैं बैंस

इकबाल सिंह बैंस साल 1985 के आईएएस अधिकारी है। मुख्य सचिव बनने से पहले वह कृषि, उद्यानिकी, ऊर्जा, विमानन, आबकारी आयुक्त, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य जैसे विभागों का दायित्व संभाल चुके है। इसके अलावा सीहोर, खंडवा, गुना और भोपाल के कलेक्टर भी रहे हैं।


Similar Posts