< Back
भोपाल
7 सितंबर से ऑनलाइन क्लास होंगी शुरू, सुबह 3 घंटे तक होगी पढ़ाई
भोपाल

7 सितंबर से ऑनलाइन क्लास होंगी शुरू, सुबह 3 घंटे तक होगी पढ़ाई

Swadesh Digital
|
5 Sept 2020 1:26 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में नई शिक्षा नीति 2020 लागू कर दी गई है। इसके आदेश शुक्रवार देर रात माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश के सचिव ने जारी कर दिए।

माशिमं अध्यक्ष राधेश्याम जुलानिया ने बताया कि 7 सितंबर से ऑनलाइन शिक्षा सत्र शुरू किया जा रहा है। सुबह 7 बजे से 10 बजे तक 3 घंटे दूरदर्शन पर पाठ्य सामग्री ऑडियो वीडियो का प्रसारण कक्षा बार किया जाएगा। सभी छात्रों को होम असाइनमेंट पूरा करना अनिवार्य होगा। इसी से उनका मूल्यांकन किया जाएगा। बिना होम असाइनमेंट पूरा किए कोई भी आगे नहीं जा सकेगा। इसके लिए प्रत्येक विषय को 10 यूनिट में बांटकर प्रत्येक यूनिट के बाद होम असाइनमेंट दिया जाएगा। होम असाइनमेंट छात्रों को माशिम एप और पोर्टल के माध्यम से सीधा मिलेगा।

बता दें कि हाईस्कूल और हाई सेकेंडरी विद्यालय, विद्यार्थी एवं शिक्षकों के लिए माशिमं नाम से एप तैयार करवाया है। इसमें सभी को नामांकन करना अनिवार्य है। इसके माध्यम से ही परीक्षा आवेदन पत्र भरना, शुल्क जमा करना, होम असाइनमेंट और प्राप्तांक दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर भी प्राप्त की जा सकती है।

Similar Posts