< Back
भोपाल
prahlad patel

prahlad patel

भोपाल

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को मप्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की चली खबर, मीडिया से चर्चा में किया खंडन

स्वदेश डेस्क
|
26 May 2023 5:47 PM IST

शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद मप्र भाजपा में बदलाव की अटकलें

भोपाल/वेबडेस्क। मप्र भाजपा में इन दिनों अंदरूनी घमासान मचा हुआ है। इसके बीच प्रदेश अध्यक्ष के बदले जाने की खबर सामने आने लगी। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया। इसी बीच खबर आई की प्रह्लाद पटेल को विष्णुदत्त शर्मा की जगह भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर लोग केंद्रीय मंत्री पटेल को बधाई देने लगे।

आपको बता दें की अब तक कोई ऐसा आदेश जारी नहीं हुआ है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने खुद एक समाचार समूह से चर्चा कर इस बात का खंडन किया है। उन्होंने कहा की इस खबर में कोई सच्चाई नहीं, ये पूरी तरह काल्पनिक है।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का नाम क्यों आया चर्चा में -

दरअसल, प्रह्लाद पटेल का नाम प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चलने के पीछे का कारण भाजपा ने अंदर की खींचतान और 24 मई को प्रहलाद पटेल, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पाटी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के साथ मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात है। इस बैठक के बाद से कयास लगाएं जाने लगे थे की प्रदेश की राजनीति में कुछ बड़ा बदलाव होने वाला है। इस बैठक के बाद प्रह्लाद पटेल ने एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा - मैं अपने पुराने मित्रों और अग्रजों सर्वश्री शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर और कैलाश विजयवर्गीय जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मेरी इस मनः स्थिति से उबारने और सक्रियता के लिए एक पुराना प्रयोग कर संबल दिया। संघर्ष के समय में आपस के प्रेम और विश्वास का अहसास हुआ।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया कोरी अफवाह -

पटेल के इस ट्वीट ने अटकलों को और हवा दे दी। इसी के बात से खबर चल पड़ी कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, हालांकि अब उन्होंने स्पष्ट करते हुए इस खबर को कोरी अफवाह करार दिया है।

Similar Posts