< Back
भोपाल
मप्र चुनाव : कांग्रेस के प्रत्याशी तय, हर लोकसभा से 1 या 2 महिलाओं को मिलेगा टिकट
भोपाल

मप्र चुनाव : कांग्रेस के प्रत्याशी तय, हर लोकसभा से 1 या 2 महिलाओं को मिलेगा टिकट

Swadesh News
|
8 Oct 2023 6:15 AM IST

दुुर्गापूजन के बाद जारी होगी सूची, वचन पत्र की भी तैयारी

स्वदेश एक्सक्लूसिव। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के दावेदारों को अभी प्रत्याशियों की सूची के लिए एक हफ्ते का और इंतजार करना पड़ सकता है। कांगे्रस नेतृत्व नवदुर्गा महोत्सव के दौरान ही प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करेगा। हालांकि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने मप्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत तेलंगाना और मिजोरम को लेकर प्रत्याशियों के नाम पर मंथन पूरा कर लिया है। मप्र की लगभग सभी सीटों पर प्रत्याशी चयन को लेकर सभी तरह की औपचारिकता पूरी हो चुकी हैं। नवदुर्गा महोत्सव की शुरूआत में नामों का ऐलान हो सकता है। संभवत: पहली सूची 15 अक्टूबर को आ सकती है।

कांग्रेस के दिल्ली सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की पहली सूची में 110 से ज्यादा नामों की घोषणा की पूरी तैयारी हो चुकी है। चूंकि मप्र के चुनाव में हिंदुत्व बड़ा मुददा है। यदि कांग्रेस आज-कल में नामों का ऐलान करती है तो भाजपा इसे हिंदुत्व से जोड़ने का काम करेगी। ऐेसे में सभी तरह के शुभ कामों की श्ुारूआत अब नवदुर्गा महोत्सव के दौरान ही की जाएगी। कांगे्रस प्रत्याशियों की घोषणा तीन अलग-अलग सूचियों में होगी। जबकि कुछ सूचियां गिने-चुने नामों के साथ भी आ सकती हैं।

हर लोकसभा से महिला को टिकट

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने मप्र में हर लोकसभा सीट से एक या दो महिलाओ को टिकट देने का भी निर्णय किया है। कुछ लोकसभा क्षेत्रों में यह संख्या ज्यादा भी हो सकती है। कांग्रेस इस बार करीब 45 महिलाओं को प्रत्याशी बना सकती है। जबकि 2018 के चुनाव में 27 महिलाओं को चुनाव में उतारा था।

दुुर्गापूजन के बाद जारी होगा वचन पत्र

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति में मप्र के चुनावी वचन-पत्र को लेकर भी चर्चा हुई है। पार्टी नेतृत्व ने कुछ जरूरी सुझावों के साथ वचन पत्र पर मुहर लगा दी है। इससे पहले शुक्रवार देर शाम तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के भोपाल स्थित आवास पर वचन पत्र को लेकर अहम बैठक हुई थी। बैठक में कुछ नए तथ्य जोड़े गए। कांगे्रस नवदुर्गा महोत्सव के दौरान वचन-पत्र जारी कर सकती है। खास बात यह है कि इस दिन कांग्रेस के सभी प्रमुख नेताओं का भोपाल मेें जमावड़ा होगा।

Related Tags :
Similar Posts