< Back
भोपाल
मप्र उपचुनाव : दिग्विजय सिंह का ट्वीट - ईवीएम पर भरोसा नहीं, क्योंकि वह हैक हो सकती है
भोपाल

मप्र उपचुनाव : दिग्विजय सिंह का ट्वीट - ईवीएम पर भरोसा नहीं, क्योंकि वह हैक हो सकती है

Swadesh Digital
|
3 Nov 2020 10:52 AM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, हालांकि कही कही ईवीएम में गड़बड़ी की भी खबरें सामने आई, जिसके चलते मतदान देरी से शुरु हो पाया। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है औऱ चप्पे चप्पे में पैनी नजर रखी जा रही है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का एक बड़ा ट्वीट सामने आया है, जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।

दरअसल, 28 सीटों पर हो रही वोटिंग के बीच दिग्विजय सिंह ने ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जाहिर की है। दिग्विजय ने ट्वीट कर लिखा है कि तकनीकी युग में विकसित देश EVM पर भरोसा नहीं करते पर भारत व कुछ छोटे देशों में EVM से चुनाव होते हैं। विकसित देश क्यों नहीं कराते? क्योंकि उन्हें EVM पर भरोसा नहीं है। क्यों? क्योंकि जिसमें चिप है वह हैक हो सकती है।हालांकि यह पहला मौका नही है, पहले भी कई बार EVM को लेकर सवाल खड़े होते आए है।

इससे पहले सोमवार को दिग्विजय सिंह का एक और ट्वीट सामने आया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'टिकाऊ या बिकाऊ, ईमानदार या बेईमान, वफ़ादार या ग़द्दार, लोकतंत्र या नोटतंत्र निर्णय आपको करना है। बिकाऊ को सबक़ सिखाओ, लोकतंत्र का सम्मान बचाओ'। इसके पहले भी दिग्विजय सिंह बीजेपी ,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया को निशाने पर ले चुके है।

Similar Posts