< Back
भोपाल
Mpbreaking की अनूठी पहल, महिला कर्मचारियों को देगी पीरियड लीव, भाजपा अध्यक्ष ने की तारीफ
भोपाल

Mpbreaking की अनूठी पहल, महिला कर्मचारियों को देगी पीरियड लीव, भाजपा अध्यक्ष ने की तारीफ

स्वदेश डेस्क
|
7 Jun 2022 10:43 PM IST

भोपाल। दुनियाभर में पीरियड लिव को लेकर लेकर मुहिम छिड़ी हुई है। स्पेन इसे लागू करने वाला पहला यूरोपियन देश बन गया है। वहीँ भारत में बिहार को छोड़ अन्य राज्यों में इस मुद्दे पर विचार जारी है। हालांकि कुछ बहुराष्ट्रीय कंपनियों और निजी संस्थानों ने जरूर इस व्यवस्था को अपने यहां लागू कर रखा है। बाकि अन्य स्थानों पर जहां इस मुद्दे पर विमर्श और बहस जारी है।

वही मध्य प्रदेश के न्यूज पोर्टल Mpbreaking news ने कार्यरत महिला कर्मचारियों को महीने में 2 दिन की पीरियड लिव देने का निर्णय लिया है। Mpbreaking ऐसा करने वाला प्रदेश का पहला मीडिया संस्थान बन गया है। जिसके लिए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने समाचार चैनल के इस प्रयास की सराहना की है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा की MPbreaking News मैनेजमेंट द्वारा लिया गया यह संवेदनशील निर्णय अभिनंदनीय है।

वहीँ कमलनाथ ने ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा की एमपी ब्रेकिंग न्यूज़" ने महिलाओं को 2 दिन की पीरियड लीव देने का फैसला किया है। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कदम है। मैं मध्य प्रदेश सरकार से आग्रह करता हूं कि सरकारी कार्यालयों में भी इस तरह का अवकाश दिया जाए।

Similar Posts