< Back
भोपाल
भोपाल में 38 दिव्यांगजन को मिली नई दिशा: मोटराइज्ड व्हीलचेयर का मिला उपहार
भोपाल

भोपाल में 38 दिव्यांगजन को मिली नई दिशा: मोटराइज्ड व्हीलचेयर का मिला उपहार

Swadesh Bhopal
|
25 Nov 2025 7:15 PM IST

38 दिव्यांगजन को मिली नई राह: सक्षम मंच से मोटराइज्ड व्हीलचेयर का वितरण किया। लाभार्थियों की मुस्कान सबसे बड़ी उपलब्धि।

भोपाल में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन रिसोर्स सेंटर में आयोजित समारोह में जब 38 दिव्यांगजन को मोटराइज्ड व्हीलचेयर मिली, तो माहौल में उम्मीद और उत्साह दोनों से भर गया। सभागार में कई चेहरे खिल उठे। इन लोगों के लिए यह सिर्फ एक मॉडर्न व्हीलचेयर नहीं, बल्कि चलने, आगे बढ़ने और खुद को फिर से साबित करने की नई शुरुआत है।

समाज और सरकार एक साथ

सक्षम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अल्टीयस टेलीकॉम इंफ्रा ट्रस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके सहयोग से ये अत्याधुनिक व्हीलचेयर वितरित की गई। सामाजिक न्याय विभाग की प्रमुख सचिव सोनाली वायंगणकर ने कहा कि समाज में दिव्यांगजन सरकार के अकेले दम पर सक्षमता अर्जित नही कर सकते हैं यह तभी संभव है जब समाज की भागीदारी भी सरकार के साथ बराबरी से सुनिश्चित हो।उन्होंने अल्टीयस कम्पनी के प्रति आभार व्यक्त किया जिसने मप्र के 38 दिव्यांगजन को मोटराइज्ड व्हील उपलब्ध कराई हैं।



CSR: परोपकार की आधुनिक परंपरा

आयुक्त दिव्यांगजन डॉ अजय खेमरिया ने सीएसआर को भारत की प्राचीन परोपकार की परंपरा का अनुवर्तन बताते हुए सक्षम और कम्पनी के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद सक्षम के राष्ट्रीय महासचिव उमेश अंधारे और अन्य पदाधिकारियों ने भी अपनी बातें रखीं।

तकनीक जो बदल रही है ज़िंदगियां

यह मोटराइज्ड व्हीलचेयर न्यू मोशन कंपनी द्वारा बनाई जाती है एक ऐसा स्टार्टअप जिसे IIT चेन्नई के युवा इंजीनियरों ने खड़ा किया है। तकनीक का स्पर्श केवल आराम देने के लिए नहीं, बल्कि अवसर बनाने के लिए भी है। सक्षम के विश्वजीत सरमंडल के अनुसार इस साल जनवरी में वितरित की गई 47 व्हीलचेयरों के बाद कई लाभार्थी आज 15,000 रुपये मासिक की आय अर्जित कर रहे हैं। यानी यह सिर्फ व्हीलचेयर नहीं यह एक मोबाइल कार्यस्थल भी बन सकती है। दिव्यांगजन चाहें तो इसका उपयोग सामान की डिलीवरी, छोटे कारोबार, या दूसरी स्थानीय सेवाओं के लिए कर सकते हैं।





Similar Posts