< Back
भोपाल
दिल्ली में सोनिया गांधी से मिले कमलनाथ, बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें
भोपाल

दिल्ली में सोनिया गांधी से मिले कमलनाथ, बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें

स्वदेश डेस्क
|
15 July 2021 6:46 PM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल नाथ गुरुवार को कांग्रेस की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने उनके दिल्ली स्थित आवास 10 जनपथ पहुंचे। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी इस दौरान वहां मौजूद रहीं। दोपहर 12 बजे से ये मुलाकात चल रही है। इस मुलाकात के कई मायने भी निकल रहे हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस में कमल नाथ को कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

अहमद पटेल के निधन के बाद कमल नाथ पार्टी के कई महत्वपूर्ण फैसले लेने में शामिल रहे। पिछले कुछ दिनों से लगातार वे दिल्ली में ही थे। पहले भी ऐसी चर्चाएं थी कि कमलनाथ को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। कांग्रेस पार्टी के भीतर अध्यक्ष पद को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा जारी है। कमलनाथ को यह जिम्मेदारी मिलती है तो यह कांग्रेस में सबसे बड़ा बदलाव होगा। हालांकि ये इस सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं।

Similar Posts