< Back
भोपाल
MP Election 2023 : मप्र में कांग्रेस नेता कमलनाथ नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सामने आया ये...बड़ा कारण
भोपाल

MP Election 2023 : मप्र में कांग्रेस नेता कमलनाथ नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सामने आया ये...बड़ा कारण

स्वदेश डेस्क
|
2 Oct 2023 12:10 PM IST

कमलनाथ के फैसले से पार्टी कार्यकर्त्ता हैरान

भोपाल। मप्र में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव ना लडन का निर्णय लिया है। जिसे सुनकर कांग्रेस कार्यकर्ता बेहद हैरान है। अब तक माना जा रहा था कि वे कांग्रेस कि ओर से मुख्यमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार है। एक बार फिर वे चुनाव जीतकर सीएम पद की शपथ लेंगे।

सूत्रों के अनुसार, विधानसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किनारा कर लिया है। इसका बड़ा कारण बताया जा रहा है की कमलनाथ विधानसभा चुनाव लड़कर अपना समय सिर्फ़ छिन्दवाडा में नहीं देना चाहते। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह राज्य चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे। बता दें कमलनाथ राज्य में कांग्रेस पार्टी के सीएम फेस है, जहाँ राहुल गांधी ने शनिवार की एमपी रैली में कमलनाथ के सीएम कैंडिडेट होने का ऐलान किया था।वहीँ ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद प्रचार-प्रसार की पूरी जिम्मेदारी सिर्फ़ कमलनाथ के कंधों पर है।

पार्टी का सीएम फेस -

अब एकदम चुनाव से दूर होने की खबर ने भी को हैरान कर दिया है। अब तक पूरी पार्टी उन्हें ही सीएम फेस के तौर पर देख रही थी। हालांकि अब तक कोई स्पषट कारण या पुष्टि कांग्रेस और कमलनाथ की ओर से नहीं की गई है। अभी वे चुनाव में काफी एक्टिव बने हुए है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और भाजपा सरकार पर लगातार हमला बोल रहे है। माना जा रहा था कि चुनाव में कमलनाथ मुख्यमंत्री को टक्कर देंगे।


Similar Posts