< Back
भोपाल
हितानंद शर्मा होंगे मप्र भाजपा के नए संगठन महामंत्री, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दी बधाई
भोपाल

हितानंद शर्मा होंगे मप्र भाजपा के नए संगठन महामंत्री, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दी बधाई

स्वदेश डेस्क
|
17 March 2022 1:15 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी में हितानन्द शर्मा को संगठन महामंत्री बनाया गया है। वह अब तक सह संगठन महामंत्री का दायित्व संभाल रहे थे। श्री शर्मा को पूर्व संगठन महामंत्री रहे सुहास भगत के स्थान पर ये नियुक्ति दी गई है।

इससे पहले प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री सुहास भगत को कुछ दिनों पूर्व उन्हें मध्य क्षेत्र का बौद्धिक प्रमुख नियुक्त कर दिया गया था। इसके बाद से ही संगठन महामंत्री का पद रिक्त था, जिसे लेकर मीडिया में कयास लगाए जा रहे थे। भाजपा ने सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को संगठन महामंत्री नियुक्त कर इन कयासों को विराम दे दिया है। भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने पत्र जारी कर घोषणा की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर बधाई उनको बधाई दी।


जानिये कौन है हितानन्द शर्मा -

भाजपा में आने से पहले हितानन्द शर्मा मूल रूप से अशोकनगर के रहने वाले है। उनकी ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में जमीनी स्तर पर पकड़ अच्छी है। लम्बे समय तक विद्या भारती का कार्य भी किया है। मप्र की राजनीतिक स्थिति की गहरी समझ है।



Similar Posts