< Back
भोपाल
प्रदेश के किसानों को मिलेगी फसल बीमा राशि
gwalior
भोपाल

प्रदेश के किसानों को मिलेगी फसल बीमा राशि

स्वदेश डेस्क
|
30 April 2020 1:36 PM IST

भोपाल। प्रदेश में कोरोना संकट के बीच शिवराज सरकार ने किसानों के लिए बड़ा फैसला किया है। सरकार ने किसानों के खातों में एक मई को किसानों के खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 2990 करोड़ रुपये जमा करेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा पिछली सरकार द्वारा खरीफ एवं रबी फसलों के लिए देय प्रीमियम 22 सौ करोड़ का भुगतान नहीं किया गया था। इसके कारण किसानों को फसल बीमा का लाभ नहीं मिला।

सीएम ने कहा की सरकारन बनते ही हमने सरकार बनते ही हमने यह राशि तुरंत जमा करा दी थी। जिसकी वजह से अब किसानों को फसल बीमा राशि प्राप्त हो जाएगी। जानकरी के अनुसार सरकार ने खरीफ वर्ष 2018 तथा रबी वर्ष 2018-19 की फसल बीमा के प्रीमियम की राशि बीमा कंपनियों को जारी कर दी गई है। अब इन वर्षों की फसल बीमा की राशि किसानों को प्राप्त हो जाएगी। खरीफ 2018 में प्रदेश के 35 लाख किसानों द्वारा फसलों का बीमा कराया गया था। उनमें से 8.40 लाख किसानों को 19 सौ 30 करोड़ रुपए की बीमा राशि प्राप्त होगी। इसी प्रकार, रबी 2018-19 में प्रदेश के 25 लाख किसानों द्वारा रबी फसलों का बीमा कराया गया था। इनमें से 6.60 लाख किसानों को 10 सौ 60 करोड़ रुपए की बीमा राशि प्राप्त होगी।





Related Tags :
Similar Posts