< Back
भोपाल
सिवनी में फिर आया भूकंप, 3.7 रिएक्टर तीव्रता के महसूस किए गए झटके
भोपाल

सिवनी में फिर आया भूकंप, 3.7 रिएक्टर तीव्रता के महसूस किए गए झटके

स्वदेश डेस्क
|
4 Oct 2021 2:32 PM IST

सिवनी। जिले में लगातार भूकंप से झटके महसूस किये जा रहे हैं। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने तीन बार भूकंप के झटके महसूस किये, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 7.49 बजे सिवनी नगर में एक के बाद एक तीन भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, इससे कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन कुछ घरों में दरारें आ गई हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी यहां करीब 6 सेकेंड तक धरती हिली थी। इसके बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। इसके पहले 21 सितम्बर को भी यहां 2.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ था।

उल्लेखनीय है कि सिवनी जिला मुख्यालय पर पिछले एक साल से लोग भूकंप के झटके महसूस कर रहे हैं। पिछले साल अक्टूबर-नवंबर माह में यहां पाच बार भूकंप के झटके आए थे। इस दौरान सर्दी का मौसम था और डूंडासिवनी व छिड़िया पलारी सहित आसपास के गांवों के लोगों ने घरों से बाहर रातें बिताई थीं। रिपोर्ट में बताया गया था कि भूकंप का केंद्र ज्यादा गहराई में नहीं होने के कारण भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। यदि ज्यादा गहराई में हलचल होगी तो यह झटके महसूस नहीं होंगे। ज्यादा तीव्रता के भूकंप नहीं आने से फिलहाल घबराने की आवश्यकता नहीं है। यदि भूकंप की तीव्रता 5 या इससे ज्यादा रही व भूकंप आने का समय 30 सेकेंड से ज्यादा होगा तो नुकसान की आशंका है।

Similar Posts