< Back
भोपाल
BHOPAL NEWS: राजधानी भोपाल में बढ़ रही हैं रेप की घटनाएं, फिर तलाकशुदा महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर दो लोगों ने किया बलात्कार
भोपाल

BHOPAL NEWS: राजधानी भोपाल में बढ़ रही हैं रेप की घटनाएं, फिर तलाकशुदा महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर दो लोगों ने किया बलात्कार

Anurag Dubey
|
6 Aug 2024 5:38 PM IST

बजरिया पुलिस के अनुसार, पीड़िता महिला (27) शादीशुदा थी, लेकिन तीन साल पहले अपने पति से अलग हो गई थी। वह एक होटल में हाउसकीपिंग स्टाफ के तौर पर काम करती थी।

BHOPAL NEWS: भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दुष्कर्म की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। एक बार फिर तलाकशुदा महिला को नशे गोली खिलाकर दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि रविवार को शहर में एक तलाकशुदा महिला के साथ उसके दोस्त और उसके साथी ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने कहा कि दोनों ने मुख्य आरोपी के घर पर इस वारदात को अंजाम दिया।

बजरिया पुलिस के अनुसार, पीड़िता महिला (27) शादीशुदा थी, लेकिन तीन साल पहले अपने पति से अलग हो गई थी। वह एक होटल में हाउसकीपिंग स्टाफ के तौर पर काम करती थी। रविवार को जब वह अपने घर जा रही थी, तो उसका एक परिचित ऋषि कुशवाह रास्ते में उससे मिला और उसे अपने साथ अपने घर चलने को कहा। वह राजी हो गई और उसके घर चली गई, जहां कुशवाह ने उसके गिलास में नशीला पदार्थ मिला दिया।

महिला बेहोश होने लगी, जिसके बाद कुशवाह ने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद कुशवाह का एक दोस्त भी मौके पर पहुंचा और उसने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब महिला को होश आया तो दोनों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वे उसे जान से मार देंगे। महिला ने हिम्मत जुटाई और सोमवार को पुलिस के पास पहुंची, जिसने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Similar Posts