< Back
भोपाल
दिग्विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- मेरे चुनाव लड़ने का प्रश्न ही नहीं आता..?
भोपाल

दिग्विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, कहा- मेरे चुनाव लड़ने का प्रश्न ही नहीं आता..?

स्वदेश डेस्क
|
28 Jan 2024 5:01 PM IST

भोपाल। लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के नाम को लेकर भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इस बीच कांग्रेस के राज्यसभा सदस्या और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। दिग्विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

दरअसल, दिग्विजय सिंह राजगढ़ के खिलचीपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। जहां मीडिया द्वारा राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा? पूछे जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि 'ये पार्टी तय करेगी।' इसके साथ ही उन्होंने राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार करते हुए कहा कि मेरे चुनाव लड़ने का प्रश्न इसलिए भी नहीं आता क्यों कि मैं राज्यसभा का सदस्य हूं और मेरे पास अभी सवा दो साल है।

बता दें कि राजगढ़ से दिग्विजय सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा सीट पर लगातार सक्रिय हैं। हालांकि 2019 में 16 साल बाद दिग्विजय सिंह ने भोपाल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Similar Posts