< Back
भोपाल
दिसंबर से मिलेगा 9 महीने का बकाया एरियर, डीए 50% हुआ…
भोपाल

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: दिसंबर से मिलेगा 9 महीने का बकाया एरियर, डीए 50% हुआ…

Swadesh Digital
|
9 Nov 2024 7:50 PM IST

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 46 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की दीपावली पर घोषणा की थी। जिसके तहत 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता 50 फीसदी मिलना है। अक्टूबर का महंगाई भत्ता इसी महीने नवंबर के वेतन में जुड़कर आएगा। जबकि जनवरी से सितंबर तक 9 महीने का एरियर भुगतान दिसंबर, जनवरी 2025, फरवरी 2025 और मार्च 2025 में चार किश्तों किया जाएगा। इसके लिए आयुक्त कोष एवं लेखा ने आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत अक्टूबर महीने का डीए एरियर नवंबर के वेतन में जुड़कर आएगा।

पटवारियों को नहीं मिला 2023 का एरियर

मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रदेश के सभी कर्मचारियों का एरियर भुगतान करने के आदेश हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर भोपाल जिले की कोलार तहसील के पटवारियों को पिछले साल 1 जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक का एरियर भुगतान नहीं हुआ है। राज्य शासन ने पिछली बार महंगाईभत्ता बढ़ाते समय एरियर देने के निर्देश दिए थे। कोलार तहसील में कर्मचारियों को एरियर का भुगतान हो चुका है, लेकिन पटवारियों को एरियर नहीं मिला है।

Similar Posts