< Back
भोपाल
मप्र में शुरू हुआ बच्चों का टीकाकरण, 6, 98, 427 ने लगवाई पहली डोज
भोपाल

मप्र में शुरू हुआ बच्चों का टीकाकरण, 6, 98, 427 ने लगवाई पहली डोज

स्वदेश डेस्क
|
3 Jan 2022 7:45 PM IST

भोपाल। कोरोना को खिलाफ लड़ाई में कारगर टीकाकरण अभियान किशोरों के लिए आज मप्र में शुरू हो गया है। प्रदेश में आज शाम 5 बजे तक 6 लाख 98 हजार 428 किशोर- किशोरियों का टीकाकरण हुआ।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर की आहट है, हमें इससे डरना नहीं, इससे लड़ना है। टीकाकरण हमें सुरक्षा प्रदान करता है। प्रदेश की 95 प्रतिशत पात्र जनसंख्या को टीके का पहला और 92 प्रतिशत लोगों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के 15 से 18 वर्ष के सभी बच्चों का 20 जनवरी तक टीकाकरण कर उन्हें सुरक्षा चक्र प्रदान किया जाए। उक्त बातें मुख्यमंत्री चौहान ने सोमवार को शासकीय सुभाष उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय भोपाल में 15 से 18 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण महाअभियान का राज्य स्तर पर शुभारंभ करते हुए कही। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी विद्यार्थियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

आठ हजार 667 सेंटर

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वैज्ञानिकों का आभार मानते हुए कहा कि अब तक देश में 140 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन के डोज़ लगाए जा चुके हैं। आज 15 से 18 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण का अभियान आरंभ हो रहा है। इस आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण के लिए आठ हजार 667 सेंटर बनाए गए हैं। बच्चों को सुरक्षा प्रदान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आगे आने वाली परिस्थितियों का सामना हमें बहादुरी और समझदारी से करना है। विश्व के डॉक्टरों और वैज्ञानिकों का मानना है कि मॉस्क वायरस से 90 प्रतिशत तक सुरक्षा प्रदान करता है। टीकाकरण प्रभावी सुरक्षा चक्र है। अत: यह आवश्यक है कि टीकाकरण के लिए पात्र प्रत्येक व्यक्ति टीकाकरण कराए, मॉस्क लगाए और कोरोना अनुकूल व्यवहार का पालन करें।

पढाई नहीं रोक सकते -

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आर्थिक गतिविधियों और बच्चों की पढ़ाई को रोका नहीं जा सकता है। प्रदेश में स्कूल और व्यापारिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से जारी रहेंगी। इसलिए आवश्यक है कि हम मॉस्क लगाने को अपने जीवन की आदत बनाएँ और सभी सावधानियों का पालन करते हुए अपनी पढ़ाई और जीवन की सामान्य गतिविधियों को जारी रखें।

Similar Posts