< Back
भोपाल
भोपाल में कोरोना संक्रमण के चलते नहीं मिलेगी ढील
ग्वालियर
भोपाल

भोपाल में कोरोना संक्रमण के चलते नहीं मिलेगी ढील

स्वदेश डेस्क
|
25 April 2020 4:12 PM IST

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना के बढ़ते कहर के कारण लॉकडाउन के दौरान पूरी तरह बंद रहेगा। भोपाल कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने बताया की कोरोना संक्रमण के चलते शहर में 3 मई तक लॉकडाउन में कोई ढील नहीं दी जायेगी। उन्होंने कहा की शहर में स्थिति की समीक्षा करने के बाद ही आगे के निर्णय लिए जाएंगे। कलेक्टर ने कहा की वर्तमान में दूध, सब्जी,और किराना दुकाने चालू रहेगी ,अन्य कोई अतिरिक्त छूट नही दी गई है।

दरअसल, केंद्र सरकार ने सभी दुकानों को सशर्त खोलने के आदेश दिए है। इस आदेश के बाद प्रदेश के अन्य जिलों में लॉकडाउन में ढील देते हुए दुकानों को खोली गई है। भोपाल कलेक्टर ने इस आदेश के बाद कहा की शहर की समीक्षा करने के बाद ही कोई निर्णय लिए जायेगा। भोपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 351 है। वही यहाँ अब तक 10 लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही 115 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। शहर में स्थित जहांगीराबाद सबसे बड़ा और सर्वाधिक संवेदनशील हॉट स्पॉट है। इसके अलावा टीटी नगर, अशोका गार्डन, नेहरू नगर, ऐशबाग, कोलार की कुछ कॉलोनियां सहित शिवाजी नगर शहर भी हॉट स्पॉट​ जोन में शामिल है



Related Tags :
Similar Posts