< Back
भोपाल
MP Election 2023 : चुनावी साल में कांग्रेस को एक और झटका, प्रवक्ता शिवम शुक्ला भाजपा में हुए शामिल
भोपाल

MP Election 2023 : चुनावी साल में कांग्रेस को एक और झटका, प्रवक्ता शिवम शुक्ला भाजपा में हुए शामिल

स्वदेश डेस्क
|
25 May 2023 4:05 PM IST

उन्होंने कहा सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं के लिए कांग्रेस में संभावनाएं नहीं हैं

वेबडेस्क। मप्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। उससे पहले प्रदेश में दल-बदल का दौर शुरू हो गया है। सत्ता में वापसी की तैयारियों में जुटी कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस प्रवक्ता शिवम् शुक्ला आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

शिवम शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकारों द्वारा किए जा रहे जनहितैषी योजनाओं एवं विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि वह विगत तीन वर्षों से कांग्रेस में कार्य कर रहे थे, सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं के लिए कांग्रेस में संभावनाएं नहीं हैं, उनको दबाने का प्रयास किया जाता है।

इस दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र शिवाजी पटेल, विवेक तिवारी, जुगलकिशोर शर्मा, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेष वाजपेयी, डॉ. दुर्गेश केसवानी, पंकज चतुर्वेदी, नेहा बग्गा, नरेंद्र सलूजा उपस्थित थे।

Similar Posts