< Back
भोपाल
योग निरोग रहने का, स्वस्थ रहने का सबसे प्रभावी माध्य : मुख्यमंत्री चौहान
भोपाल

योग निरोग रहने का, स्वस्थ रहने का सबसे प्रभावी माध्य : मुख्यमंत्री चौहान

स्वदेश डेस्क
|
21 Jun 2020 6:17 PM IST

मुख्यंमंत्री ने परिवार सहित घर पर किया योग

भोपाल। विश्व योग दिवस के अवसर पर प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान ने अपने परिवार सहित घर पर ही योग किया।उन्होंने कल प्रदेश वासियों से घर पर ही योग करने का आह्वान किया था। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि पहला सुख निरोगी काया होता है। हमारा शरीर कर्तव्यों के निर्वहन का माध्यम है।उन्होंने कहाकि योग से जीवन में अद्भुत परिवर्तन का अनुभव होता है क्योंकि योग व्यक्ति को शक्ति से, ऊर्जा से और सकारात्मकता से भर देता है। इसलिए एक दिन नहीं, प्रतिदिन योग करना चाहिए।इसका विशेष महत्व है। सीएम चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस वर्ष घर पर योग, परिवार के साथ योग की थीम दी है। उसी का पालन करते हुए हमने आज घर पर परिवार के साथ योग किया है।

दुनिया योग की तरफ आकर्षित

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि योग निरोग रहने का, स्वस्थ रहने का सबसे प्रभावी माध्यम है। ये वो विधा है जो वर्षों के अनुसंधान के बाद हमारे महाऋषियों ने, योग गुरुओं ने हमें ही नहीं, विश्व को दी है। आज सारी दुनिया योग की तरफ, निरोग रहने के लिए आ रही है। ऐसे में हम अपने देश को स्वस्थ रखने के लिए, निरोग रखने के लिए सिर्फ एक दिन नहीं नित्य योग करें।

आष्टांग योग का महत्व

मुख्यमंत्री ने अष्टांग योग का महत्व बताते हुए कहा की इसका महत्व सभी स्वीकार करते हैं। यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, ध्यान, धारणा, समाधि। आष्टांग योग के अलग-अलग चरण हैं। लेकिन हम कम से कम यम, नियम, आसन, और प्राणायाम तक तो योग अवश्य करें।


Similar Posts